बिंदकी। कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की एक बैठक हुई। बैठक में आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई। नायब तहसीलदार रवि कुमार ने कहा कि यदि पराली जलाते कोई पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। कोतवाल तारकेश्वर राय ने कहा कि त्योहार पर विवाद करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर प्रधान जितेंद्र पटेल उर्फ पिंटू, फुरकान, चंद्रा देवी, नीरज तिवारी, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे।