फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: ट्रैक्टर की टक्कर से पति की मौत, पत्नी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर। किशनपुर गैस एजेंसी से लौट रहे मोटरसाइकिल सवार पति-पत्नी को ट्रैक्टर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी को चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त किया है।
विज्ञापन


किशनपुर थाना क्षेत्र के गोंदौरा गांव निवासी 50 वर्षीय छेद्दू विश्वकर्मा बुधवार की दोपहर अपनी पत्नी शिवशांती देवी (44) के साथ बाइक से किशनपुर स्थित गैस एजेंसी गया था। लौटते समय ससुर खदेरी नदी गोंदौरा मोड़ के पास पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दंपती घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को सीएचसी पहुंचाया। जहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। जिला अस्पताल में डाक्टर ने छेद्दू को मृत घोषित कर दिया, जबकि पत्नी शिवशांती की हालत गंभीर है। इंस्पेक्टर किशनपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत आने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें