फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पति ने लगाया आरोप, नौकरी के बाद बदल गई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। फैक्ट्री में काम करके पत्नी को पढ़ाया लिखाया, जब नौकरी मिल गई तो वह बदल गई। कार्यालय में साथ काम करने वाले सचिव से प्रेम प्रसंग चल रहा है। कलक्ट्रेट पहुंचे पति ने डीएम को शिकायती पत्र देकर पत्नी पर यह आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

चित्रकूट के रहने वाला युवक शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचा। बताया कि उसकी शादी 2011 को हुई थी। शादी के बाद पत्नी को पढ़ाया। पत्नी को 2019 में एक विकास खंड में मिशन प्रबंधक के पद पर नौकरी मिल गई। पत्नी दोनों दोनों बच्चों के साथ कार्यस्थल वाले कस्बे में रहने लगी। पति ने बताया कि शुरू में वह भी साथ रहता था। उसी दौरान पत्नी का ब्लाक में तैनात एक पंचायत सचिव से प्रेम हो गया। उसी वजह से उसके साथ मारपीट करने लगी। फिर वह दिल्ली चला गया। बच्चों से मिलने के लिए यहां आया तो पत्नी की मौजूदगी में पंचायत सचिव ने उनके साथ मारपीट की और बच्चों से मिलने नहीं दिया।

पत्नी ने आरोपों को गलत बताया। कहा कि पति शराब का आदी है और शराब पीकर उसके और बच्चों के साथ मारपीट करता है। पति की गलत आदतों से तंग आकर करीब डेढ़ साल से बच्चों को लेकर अलग रह रह रही है। केवल मानसिक प्रताड़ना देने के लिए ऐसे गलत आरोप लगाए जा रहे हैं। उसने डीएम और एसपी से पति की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें