बहुआ। जिंदपुर टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने वेतन न मिलने पर गुरुवार को पुरानी कंपनी के खिलाफ हंगामा किया।
जिंदपुर टोल प्लाजा नई कंपनी टॉप लाइन के नाम है। पुरानी कंपनी के मैनेजर संतोष दुबे ने नई कंपनी के मैनेजर राकेश सिंह को सुबह आठ बजे टोल का कामकाज सौंप दिया। पुरानी कंपनी ने टोल कर्मचारियों का एक माह का वेतन नहीं दिया था।
इससे नाराज कर्मचारियों ने हंगामा किया। कर्मियों ने पुराने मैनेजर संतोष दुबे पर आरोप लगाया। ललौली पुलिस ने टोल कर्मचारियों को शांत कराया। कर्मचारियों का वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
पुरानी कंपनी के कर्मचारी वीरन, कमल यादव, संदीप चंदेल, विवेक सिंह, मन्नू गुप्ता, चंद्रेश शुक्ला, मटरू शुक्ला, मनीष शर्मा, गिरीश, शिवम सिंह, जीतू सिंह, प्रिंशु, सचिन मौर्या, धर्मेंद्र सिंह, विष्णु सिंह, अमरजीत सिंह, मनीष कुमार, साजन शुक्ला ने मैनेजर संतोष दुबे पर वेतन डकारने का आरोप लगाया। चौकी प्रभारी अविनाश दुबे मौके पर पहुंचे। आक्रोशित कर्मचारियों को शांत किया। वेतन दिलाने का आश्वासन दिया।
फोटो 36- पंजाब पुलिस की हिरासत में मोनू पाल। संवाद
पंजाब में पकड़ा गया मोबाइल शॉप में चोरी का आरोपी
क्रासर
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र में हुई थी चोरी, पुलिस पंजाब रवाना हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
बिंदकी। मोबाइल शॉप में चोरी के मामले में मुख्य आरोपी को पंजाब पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी को लेने के लिए बिंदकी पुलिस रवाना हुई है। पुलिस जल्द ही चोरी का खुलासा कर सकती है।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन रोड निवासी सावंत गुप्ता की मोबाइल शॉप से 28 जून की रात चोरी हुई थी। चोर करीब दो लाख कीमत के मोबाइल और 20 हजार रुपये चुरा ले गए थे। मामले में पुलिस ने चोरी का एक मोबाइल खरीदने वाले राजेश कुमार निवासी सितलूपुर थाना खखरेरू को गिरफ्तार किया था। राजेश ने पुलिस की पूछताछ में कबूूला था कि चोरी की घटना मोनू पाल निवासी मैनुद्दीन का पुरवा थाना खखरेरू ने की थी। मोनू पाल को पुलिस ने वांछित किया था। मोनू पाल प्राइवेट बस में कंडक्टर का काम करता है। उसके पंजाब में होने की भनक पुलिस को लगी। बिंदकी पुलिस की सूचना पर पंजाब प्रांत के टंडारी थाने की पुलिस ने मोनू को पकड़ा है। इसके बाद बिंदकी पुलिस की एक टीम मोनू को लेने रवाना हुई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।