फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों पर टूटी एचटी लाइन, एक की जान गई

Thu, 25 Aug 2016 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
विज्ञापन
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर। पुलिस लाइन इलाके में बुधवार देर शाम शार्ट सर्किट से हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिर पड़ा। इससे फुटपाथ पर सब्जी की दुकान लगाए किसान की मौत हो गई। चार दुकानदार झुलस गए। पुलिस ने इन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। पुलिस लाइन गेट के दोनों तरफ किसान सब्जी बेचते हैं। शाम साढ़े सात बजे लोक निर्माण विभाग की ओर लगे बिजली के खंभे पर बंदर की उछलकूद से शार्ट सर्किट हुआ। चिंगारियां फूटने से भगदड़ मच गई। इसी बीच एक तार टूटकर गिर पड़ा। इसके करंट से सब्जी की दुकान लगाए मलवां थाना क्षेत्र के रारा चांदपुर गांव निवासी रामचंद्र (55), शहर के अंबेडकर नगर निवासी रामचंद्र (45), लालपुर गांव निवासी राजेश (30), सादीपुर मोहल्ला निवासी अजय की पत्नी पूनम (25), धारूपुर निवासी गोरेलाल (50) झुलस गए। राहगीरों की सूचना पर आई राधानगर चौकी पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। यहां डाक्टरों ने रारा गांव निवासी रामचंद्र को मृत घोषित कर दिया। करीब सवा सौ मीटर तक खींची गई हाईटेंशन लाइन दो पोल पर टिकी थी। लाइन के बीच में कोई दूसरा सपोर्ट नहीं था। इसे ही हादसे की सबसे बड़ी वजह माना जा रहा है। इस बाबत अधिशासी अभियंता प्रथम आरडब्लू पॉल ने बताया कि बंदर के तार हिला देने से घटना हुई है। यह सही है कि तार के साथ सपोर्टिंग वायर नहीं लगा था। मृतक के परिजनों और घायलों को मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें