फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पचास लाख की सड़कों को 16 लाख में कैसे करेंगे गड्ढामुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर की खस्ताहाल सड़कों को सिर्फ गड्ढामुक्त करने के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया। उसमें सिर्फ 18 लाख रुपये ही डीएम ने अनुमोदित किए हैं। इसमें भी दो लाख रुपये जीएसटी का जुड़ा है। ऐसे में इन सड़कों को गड्ढामुक्त करने की योजना सिर्फ खानापूर्ति ही साबित होगी।
विज्ञापन


शासन ने दीपावली के पहले पूरे प्रदेश की सड़कें गड्ढामुक्त कराने के निर्देश जारी किए थे। नगर पालिका ने शहर की प्रमुख 12 सड़कों को सिर्फ गड्ढामुक्त करने के लिए 50 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया था। नगर पालिका ने 15वें वित्त से सड़कें गड्ढामुक्त कराने का प्रस्ताव डीएम के पास भेजा था। डीएम सी. इंदुमती ने 16 लाख सड़कों की पैचिंग के लिए और दो लाख जीएसटी की अदायगी के लिए स्वीकृत किया है। प्रस्ताव के सापेक्ष 33 प्रतिशत बजट से नगर पालिका को सड़कें गड्ढा मुक्त कराना सिर्फ खानापूर्ति ही होगी। इसमें भी एक महीने टेंडर प्रक्रिया में लगेंगे। इसके बाद गड्ढा भरने का काम शुरू होगा। ऐसे में कम से कम दो महीने का समय लग सकता है और खस्ताहाल सड़कें शहरवासियों को सालभर दर्द देंगी।
हरिहरगंज से शादीपुर चौराहा, शादीपुर चौराहा से अवंती बाई चौराहा, अवंतीबाई चौराहा से बांदा-सागर बाईपास मार्ग, पथरकटा चौराहा से अस्ती मार्ग, शादीपुर चौराहा से जिला अस्पताल, ज्वालागंज से जोधा सिंह अटैया तिराहा, परशुराम चौक से शादीपुर रेलवे क्रासिंग, परशुराम चौक से पुलिस आफिस मार्ग, तांबेश्वर चौराहे से महाराजा अग्रसेन चौराहा, तांबेश्वर मंदिर से गडरियनपुरवा, पटेलनगर चौराहा से आईटीआई रोड, वीआईपी रोड को सिर्फ गड्ढामुक्त करने के लिए चिह्नित किया गया था।
विज्ञापन

शहर के मध्य से तीन राजमार्ग भी गुजरते हैं। इनमें जीटी रोड को जीर्णोद्धार शुरू है। बारिश के पहले इस सड़क के चौड़ीकरण के साथ डिवाइडर बनना है। बांदा-सागर रोड शहर के राधानगर चौराहे से ज्वालागंज के बीच कई स्थानों पर उखड़ गई है। बांदा-सागर बाईपास मार्ग जेल के समीप खराब है। शहर के इन प्रमुख मार्गों का निर्माण पीडब्ल्यूडी को कराना है।
विज्ञापन

शहर की सड़कों की मरम्मत के लिए डीएम ने 18 लाख का बजट अनुमोदित किया है। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी।
जगदीश प्रसाद, सहायक अभियंता नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें