फतेहपुर। स्टेशन से जिला अस्पताल की डिवाइडर के दोनों तरफ आधे से अधिक सड़क पर मौरंग और गिट्टी डंप है। ऐसे में लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे मरीजों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचने में लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
करीब 30 लाख की आबादी वाले इस जिले के 50 प्रतिशत मरीज शादीपुर से पटेलनगर होते हुए जिला अस्पताल जाते हैं। पत्थरकटा चौराहा, बिंदकी बस स्टाप तक यह सड़क डबल लेन है। डिप्टी कलक्टर हिकमतउल्ला पार्क के सामने डिवाइडर के दोनों तरफ मौरंग और गिट्टी काफी समय से डंप है। इससे लोगों को आने जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
अक्सर लोगों को एक ही लेने से आना जाना पड़ता है। इसके बावजूद नगर पालिका सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री को हटाने की जहमत नहीं उठा रही है। जबकि नगर पालिका ने सड़कों पर मौरंग गिट्टी नहीं डालने का फरमान जारी किया था। वह आदेश सिर्फ कागजों तक ही सीमित है।
........................
आधी आबादी का भी रास्ता
रेलवे लाइन के दक्षिणी जिले की आबादी में होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों को इसी रोड से अस्पताल पहुंचाया जाता है। सड़क में मौरंग गिट्टी डंप होने से एंबुलेंसों को निकलने में परेशानी होती है। कभी-कभी तो एक लेन से ही एंबुलेंस भी आती जाती हैं।
......................
फोटो-18-अनिल राज
जयरामनगर निवासी अनिल राज का कहना है कि स्टेशन से जिला अस्पताल पहुंचने में अतिक्रमण खासी परेशानी होती है। डिप्टी कलक्टर हिकदत उल्ला पार्क के सामने हर समय मौरंग, गिट्टी के लगे ढेर से वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है।
...................
फोटो-19-आशीष श्रीवास्तव
सिविल लाइन निवासी आशीष श्रीवास्तव का कहना है कि नगर पालिका की हीलाहवाली से शहर की सड़कों पर जगह-जगह निर्माण सामग्री डंप रहती है। नगर पालिका कर्मी सामग्री डंप करने वालों पर कार्रवाई न कर उन्हें बढ़ावा दे रहे हैं।
....बयान:-
सड़क फुटपाथों पर 24 घंटे से अधिक समय तक निर्माण सामग्री डंप रखने पर आर्थिक दंड हो सकता है। ऐसे में सड़कों पर कई दिन तक निर्माण सामग्री किसी हालत में डंप न रखें। अन्यथा जुर्माना भरना होगा।
- समीर कुमार कश्यप, ईओ, नगर पालिका
........................