फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: नाटक माध्यम से छात्रों को मानव जीवन का बताया इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
बकेवर। वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव मनाया गया। इसमें छात्रों को मानव जीवन के बारे में नाटक के माध्यम से प्रकृति का सृजन, आदिमानव जीवन से मानव का गुरुकुल व आईआईटी तक का सफर कैसे तय किया यह बताया गया। छात्रों ने चंद्रयान-3 सफर को बहुत ही खूबसूरती से नाट्य रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण महाभारत कथा रही। कार्यक्रम का शुभांरभ मुख्य अतिथि के रूप में एसपी धवल जयसवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। ग्रुप की जॉइंट सेक्रेटरी आकांक्षा स्वरूप और डायरेक्टर सुषमा मंडल ने कार्यक्रम की शुरुआत पर छात्रों का उत्साहवर्धन किया। इसके साथ एसपी ने कक्षा 11 व 12 के टापर्स को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य उर्मिला शर्मा, वंशिता पटेल, रुद्राक्ष शुक्ला, अर्पित पांडे, हिमांशु सोनी, वृंदा मल्होत्रा और अमन स्वरूप मौजूद रहे।(संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें