फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवशेष मिलने पर हिंदू संगठन भड़का, गोकशी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
खखरेरू। थाना क्षेत्र के आलमपुर गेरिया चौकी अंतर्गत रोहेलापुर कच्चा मार्ग पर मवेशी के अवशेष मिले हैं। अवशेष पाॅलीथीन के कई पैकेट में थे। हिंदू संगठनों ने आशंका जताई कि यहां गोकशी की गई है। किसी के आने पर कसाई छोड़कर भागे हैं। अवशेष कुत्ते नोंच रहे हैं। पुलिस को मौके पर मांस भरी 15 से 20 पॉलीथीन मिलीं। चाकू, चप्पल, लाल रंग का पाइप, पीले रंग का झोला पड़ा था। कुछ दूरी पर मवेशी की हड्डियां मिलीं। हिंदू सुरक्षा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष रवि पांडेय ने बताया कि मौके पर गोवंश के अवशेष मिले हैं। अवशेष तीन से चार दिन पुराने थे। पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें