फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार ट्रेलर खंती में पलटा, एक घंटे हाइवे लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
बहुआ। ललौली थानाक्षेत्र के बांदा कानपुर स्टेट हाइवे पर बंधवा के पास सोमवार को ट्रेलर अनियंत्रित होकर खंती में पलट गया। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। चार पहिया वाहन समेत अन्य वाहनों की लंबी कतार सड़क के दोनों ओर लगी। करीब 3 किलोमीटर तक जाम लगा रहा।हादसे में चालक रामदयाल निवासी रायबरेली मामूली रूप से घायल हो गया। ट्रेलर चालक बांदा की ओर जा रहा था। दोपहर हाइड्रा व क्रेन की मदद से खंती में गिरे ट्रेलर को निकाला गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें