फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः मरीजों में स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरा की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। सुकेती के मरीजों में स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरा रोग की पुष्टि हुई है। स्क्रब टाइफस पिस्सूओं के काटने से फैलता है। लेप्टोस्पाइरा संक्रमित भैंस, बकरी, चूहे के मूत्र से फैलता है। गांव में बुखार से पांच लोगों की मौत के बाद मरीजों के सैंपल लिए गए थे। अब मेडिकल कॉलेज लखनऊ से रिपोर्ट आ गई है। 11 मरीजों की रिपोर्ट में पांच लोगों में स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरा दोनों की पुष्टि हुई है। दो मरीजों में सिर्फ स्क्रब टाइफस मिला है।
विज्ञापन

कुलीना (17) , श्रीमती (26) , पार्वती (17) , ऊषा (30) और पिंकी (15) में स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरा दोनों के लक्षण मिले हैं। नीशू (7) , दीपांशू (10) और निर्मला (25) में लेप्टोस्पाइरा के लक्षण मिले हैं। बहुआ पीएचसी के प्रभारी डॉ. विनय प्रताप चंदेल, फार्मासिस्ट आशीष कुमार और लक्ष्मी देवी व एएनएम रेखारानी की टीम सुकेती में डटी रही। एक-एक घर जाकर मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं दी गईं। प्राथमिक विद्यालय जाकर बच्चों का भी स्वास्थ्य परीक्षण किया। सीएमओ डॉ. सुनील भारतीय ने बताया कि स्क्रब टाइफस और लेप्टोस्पाइरा की बीमारी ठीक होने में एक सप्ताह का समय लगता है। स्वास्थ्य टीमें लगातार एक सप्ताह तक सुकेती में सक्रिय रहेंगी। उधर, जल निगम के अधिशासी अभियंता मयंक मिश्र ने बताया कि सुकेती से लिए गए पानी के नमूने की रिपोर्ट सकरात्मक आई है। गांव में पेयजल को लेकर किसी प्रकार दिक्कत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें