फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहपुरः आठ दिन में 50 सुअरों की मौत, दफनाने वाले बीमार

विज्ञापन
शवों को दफनाने के लिए ले जाते सफाई कर्मी। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
किशनपुर। नगर पंचायत में आठ दिन में 50 सूअरों की मौत हो गई है। मरे सूअरों को उठाकर दफनाने वाले सफाई कर्मी भी बीमार हो रहे हैं। डॉक्टर फ्लू की आशंका जता रहे हैं। हालांकि अभी तक स्पष्ट तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। पशु चिकित्साधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी तिराहे के पास एक मरा सूअर पड़ा था। शनिवार को नई बस्ती में चार, रविवार को 11, सोमवार को 14 सूअर वार्ड नंबर एक और दो में गोवंश मंडी के पास मरे मिले थे। मंगलवार को वार्ड नंबर पांच, छह, आठ, एक और दो में 13 मरे सूअर पड़े मिले। मरे सूअरों को कस्बे से ले जाकर दूर दफनाने के काम में लगे सफाई कर्मचारी सूरज, सुरेश, सुमन, बीरेंद्र बीमार हो गए हैं। सूअरों की मौत से पशुपालक चिंतित हैं। सफाई नायक माता प्रसाद ने बताया कि शवों को कस्बे से दो किमी दूर दफन किया जा रहा है। पशु चिकित्साधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह ने बताया कि सूअरों में स्वाइन फीवर की समस्या लग रही है। बिंदकी क्षेत्र में इस बीमारी से ग्रसित एक सूअर का पोस्टमार्टम भी हुआ है। किशनपुर में टीम भेजकर तुरंत जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें