सीएचसी में पर्चा बनवाने के लिए लगी मरीजों की लाइन। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी। वायरल फीवर ने हमला बोल दिया है। मंगलवार को सीएचसी की ओपीडी में 731 मरीज पहुंचे। डॉक्टर अचानक मरीज बढ़ने की वजह मौसम में बदलाव मान रहे हैं।
आम दिनों में सीएचसी में ओपीडी में औसत 300 तक मरीज आते हैं। मंगलवार को ओपीडी में 731 मरीज पहुंचे। ओपीडी बंद होने के बाद भी देर शाम तक इमरजेंसी में भी मरीज परामर्श के लिए डॉक्टरों के पास जमा रहे। डॉक्टरों का कहना है कि इन दिनों सबसे अधिक मरीज वायरल फीवर और दस्त के आ रहे हैं। ओपीडी में कुल मरीजों की संख्या में 30 प्रतिशत रोगी बच्चे रहे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मौसम में बदलाव होने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। ऐसे समय में लोगों को रहन सहन और खान-पान में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।