फोटो-01-रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते डाॅक्टर। संवाद
खखरेरू। विजयीपुर ब्लॉक के महारानी मंदिर नंदन पुरवा में बृहस्पतिवार को समर्पण फाउंडेशन की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में शुगर, बीपी, ब्लड ग्रुप आदि की जांच कर 35 मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य परीक्षण डॉ. अनुराग गुप्ता और टीम ने किया। इस मौके पर समर्पण फाउंडेशन के संस्थापक अजय सिंह चंद्रौल, दिलीप पाल, शिवभजन पाल, उदयवीर सिंह, रामभजन पाल, रामू पाल आदि मौजूद रहे।