फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सिर में चोट डॉक्टर ने लिखा हाथ का एक्सरे

Sun, 30 Apr 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फतेहपुर। गाजीपुर सीएचसी में तैनात डॉक्टर का अजीब कारनामा सामने आया है। डॉक्टर ने मारपीट में घायल महिला के सिर की चोट का एक्सरे की जगह हाथ का एक्सरे लिख दिया। डॉक्टर पर दूसरे पक्ष की मिलीभगत का आरोप लगाया गया है। मामले की सीएमओ से शिकायत की गई है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के अयाह गांव निवासी रणवीर सिंह ने बताया कि मारपीट में 25 अप्रैल को पत्नी मालती देवी के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस ने पत्नी का गाजीपुर सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया। मेडिकल में पत्नी के सिर में कई गंभीर घाव थे। इलाज के दौरान 15 टांके लगाए गए। इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के दौरान पता चला कि एक्सरे हाथ का लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबकि गंभीर चोट सिर में लगी है। सीएमओ को शिकायती पत्र देकर रणवीर सिंह ने दोबारा मेडिकल परीक्षण कराए जाने की मांग की है। आरोप लगाया कि डॉक्टर ने दूसरे पक्ष की मिलीभगत के चलते गलत एक्सरे लिखा है। सीएचसी प्रभारी डा. पंकज ने बताया कि डा. सत्येंद्र ने मेडिको लीगल किया था। जल्दबाजी में हाथ का एक्सरे लिखा होगा। इस दौरान सिर का एक्सरे लिखने में डॉक्टर से भूल हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें