फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दंगल में हरियाणा के पहलवान ने जीती मोटरसाइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजीपुर। कस्बे के बहुआ रोड स्थित मंदिरवा तालाब में दो दिवसीय दंगल का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र के अलावा गैर जनपदों के पहलवानों ने प्रतिभाग किया। अंतिम रोचक मुकाबला बुलेट मोटरसाइकिल हासिल करने के लिए हुआ। 45 मिनट की कुश्ती में हरियाणा के रोहित ने कौशांबी के आकाश को पटकनी देकर मोटरसाइकिल अपने नाम की।
विज्ञापन

दंगल में पहला मुकाबला शाखा के अंकित व बरौहा के ज्ञानेंद्र के बीच हुआ। दोनों के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दूसरा मुकाबला जीशान सुमेरपुर व अलीगढ़ के शान के बीच हुआ। यह भी कुश्ती बराबरी पर छूटी। तीसरा मुकाबला कश्मीर के पहलवान अब्दुल जावेद गनी व गाजियाबाद शनि के बीच हुआ। इसमें जावेद ने शनि को पटखनी देते हुए जीत हासिल की। कुल चार मुकाबले के बाद फाइनल मुकाबला बाइक के लिए होना था। बारिश के कारण कुछ देर तक मुकाबला रुका। इस बीच रात को जनरेटर लगाकर बिजली की व्यवस्था की गई। अंतिम मुकाबला रोहित ने जीतकर दंगल अपने नाम किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें