फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर एलपीजी गैस टैंकर पलटा मचा हड़कंप

विज्ञापन
हाइवे के मुरादीपुर ओवरब्रिज के पास पलटा पड़ा एलपीजी गैस टैंकर। संवाद - फोटो : FATEHPUR
विज्ञापन
चौडगरा। हाईवे पर गैस टैंकर शनिवार शाम करीब सात बजे अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टैंकर का सेफ्टी वाल्व टूट गया। इससे हल्की गैस रिसाव होने लगा।
विज्ञापन

इलाकाई लोगों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस ने घायल चालक को पीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर के मुताबिक चालक नशे में था।
कानपुर की ओर से शाम को फतेहपुर की ओर एलपीजी गैस टैंकर जा रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के मुरादीपुर ओवरब्रिज के पास अनियंत्रित होकर पलट गया।
गैस रिसाव की सूचना से बस्ती वाली जगहों के लोग दहशत में आ गए। प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह राजपूत ने बताया कि टैंकर के आसपास बैरीकेडिंग कराकर कंपनी को सूचना दी गई है। हल्का गैस का रिसाव हो रहा है। खतरे की बात नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें