फतेहपुर। गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं और जनपद की प्रमुख समस्याओं से अवगत कराया। गैंग अध्यक्ष हेमलता पटेल ने मांग किया कि थानों में महिला उत्पीड़न सहित सभी प्रकार के प्रकरणों की तत्काल सुनवाई की जाए। उन्होंने बताया कि पुलिस की लापरवाही के कारण कई बार पीड़ित न्याय से वंचित रह जाते हैं। इसके साथ प्रतिनिधिमंडल ने ओवरलोडिंग की समस्या, उससे बर्बाद हो रही सड़कों व बढ़ती दुर्घटनाओं की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। विशेष रूप से बहुआ-गाजीपुर सिंगल रोड पर भारी वाहनों, ट्रकों और डंपरों की आवाजाही पर पूर्व की भांति पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए एसपी को एक ज्ञापन भी सौंपा। इस पर एसपी ने आश्वस्त किया कि पीड़ितों को प्राथमिक स्तर पर ही न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस मौके पर सरला सिंह, संगीता, प्रीती देवी और सतून मौजूद रही।(संवाद)