फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज को हरी झंडी

Tue, 06 Feb 2024 02:41 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-29-शादीपुर रेलवे क्रासिंग से निकलती भीड़। संवाद
विज्ञापन

- रोजाना 50 हजार लोगों का होता है आना-जाना, ओवरब्रिज निर्माण से जाम से मिलेगी निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। शहर के शादीपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज निर्माण की उम्मीद जगी है। सोमवार को प्रदेश सरकार के वित्तीय बजट में ओवरब्रिज निर्माण के लिए 1000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। सदर विधायक मंगलवार को सदन में ओवरब्रिज निर्माण के लिए आगे की कार्यवाही जल्द शुरू करने की मांग करेंगे। उन्हें सदन में समय मिल चुका है।
शहर की शादीपुर रेलवे क्रासिंग से प्रतिदिन औसतन 50 हजार लोगों का आना-जाना है। इसमें ओवरब्रिज न होने के कारण हर समय जाम की स्थिति बनी रहती है। कभी-कभी तो ट्रेन के हार्न देने के बावजूद ट्रैक खाली नहीं हो पाता है। ऐसे में आरपीएफ और जीआरपी को हस्तक्षेप कर ट्रैक खाली कराना पड़ता है।
विज्ञापन

यहां पर ओवरब्रिज की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार के बजट में ओवरब्रिज निर्माण के लिए धनराशि का प्रावधान होने से ओवरब्रिज का निर्माण होने की उम्मीद जागी है।
बजट पर जनप्रतिनिधियों ने जताई राय
फोटो-32-सदर विधानसभा क्षेत्र को बजट में कुछ नहीं मिला है। सदन में अपना प्रस्ताव रखने के लिए मंगलवार को समय मिला है। वह शादीपुर क्रासिंग पर ओवरब्रिज, राजकीय डिग्री कालेज और हरी सब्जियों को बाहर भेजने के लिए ट्रांसपोर्ट की व्यवस्था करने की मांग करेंगे।- चंद्रप्रकाश लोधी, विधायक सदर
विज्ञापन

फोटो-34- जारी किया गया बजट विकास को गति प्रदान करेगा। विभागों को पैसा जारी होने के बाद दलित बस्तियों में सामुदायिक मिलन केंद्र बनवाए जाएंगे। गांधी चौराहे से मुरादीपुर तक बिंदकी कस्बे को कानपुर प्रयागराज हाईवे से जोड़ने के लिए मार्ग का नवीनीकरण कराया जाएगा। वहीं, खजुहा से पहुर मार्ग, रामपुर होते हुए शिवराजपुर तक निकले मार्ग का नाम अमर शहीद जोधा सिंह अटैया के नाम पर किया जाएगा। सदन में प्रश्न रखे गए हैं।-जय कुमार सिंह जैकी, विधायक, बिंदकी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें