फतेहपुर। उद्योग लगाने के लिए मशीनरी खरीदने का लोन लेने के बाद 17 लाख की रकम हड़पने का व्यापारी के खिलाफ शाखा प्रबंधक ने मुकदमा दर्ज किया है।
भारतीय स्टेट बैंक कृषि विकास शाखा के प्रबंधक राजेश कमार ने राधानगर थाने के भरसवां निवासी व्यापारी प्रमोद कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि व्यापारी ने रुद्धा डेरी इंजीनियरिंग एंड ट्रेडिंग कंपनी ब्लाक बी प्लाट नं 58 व्यापार नगर-2 इस्पात नगर सरांय मीना कानपुर नगर के लिए लोन का आवेदन किया था। बैंक को दो कोटेशन कुल 17 लाख रुपये मशीनरी खरीदने का दिया गया। बैंक ने 14 जून 2023 को कुल 17 लाख की मशीनों का भुगतान किया। शाखा की ओर से एक माह बाद निरीक्षण किया गया। व्यापारी प्रमोद कुमार ने सरकारी योजना के अंतर्गत लोन लेकर मशीन नहीं खरीदी और सरकारी धन का गबन किया है। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।