फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: आग से नकदी समेत लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
अल्लीपुर। मलवां थाना क्षेत्र के उमरगहना में रसोई गैस सिलिंडर से परचून की दुकान में आग लग गई। गांव निवासी रविशंकर सविता घर में ही परचून की दुकान खोले हैं। दुकान में समोसा और मिठाई बनाकर बेचते हैं। रक्षाबंधन में जलेबी बिक्री के बाद बचे चीनी के घोल को दोबारा गर्म करने के दौरान गैस सिलिंडर के रेग्लुेटर से आग लग गई। इससे परचून का सामान और दो लाख कीमत का डीप फ्रीजर भी जल गया। दरवाजे पर बाहर बंधी भैंस भी आग से झुलस गई। घर के कमरे में भरा भूसा भी जला। ग्रामीणों ने दमकल को सूचना दी। डेढ़ घंटे बाद पहुंची दमकल के पहले ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें