फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: यमुना नदी में मिला युवती का शव

Sun, 21 May 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

असोथर। यमुना नदी में एक युवती का शनिवार शाम शव मिला। आसपास के लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची। रस्सी के फंदे से फंसाकर शव को बाहर निकाला गया। चेहरा कंकाल में बदल चुका था। शरीर के कई हिस्से पूरी तरह से सड़ चुके हैं। पुलिस करीब 15 से 20 दिन पुराना शव होना मान रही है। शव कहीं से बहकर आने के कयास लगाए जा रहे हैं।
थाना क्षेत्र के जरौली गांव के पास ब्रम्हकुंड घाट में युवती (23) का उतराता देखा गया। तट के किनारे शव होने की वजह से आगे नहीं बह सका। ग्रामीणों में चर्चा रही कि हत्या कर युवती का शव फेंका गया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शर्ट शव फूलने के कारण फट गई थी। शव पर कपड़े भी काफी कम थे। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे। थानाध्यक्ष ने बताया कि कई दिन शव पुराना है। आसपास के लोग कपड़ों से भी पहचान नहीं कर सके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें