रक्षपालपुर। बहनोई के परिवार संग बाइक से घूमने गई युवती की मंगलवार शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। खखरेरू थाना क्षेत्र के पौली निवासी जावेद अहमद के घर कौशांबी से दामाद अयाज, बेटी शबीना और नाती अयान आए थे। जावेद की पुत्री रुखसार बानो (20) शाम को बहनोई, बहन और अयान के साथ बाइक से घूमने धाता गई थी। बाइक सवार घर लौट रहे थे। थाने के पनिहा बाबा के पास रोड किनारे पत्थर पर बाइक चढ़ गई। बाइक में पीछे बैठी रुखसार का सिर पत्थर से टकरा गया। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। गंभीर रुखसार को सीएचसी भेजा गया। डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अन्य तीनों को भी चोट आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।