चौडगरा। कल्यानपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार रात हाईवे पार करते समय ट्रक की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कौशांबी जिला शहजादपुर निवासी सरवर हुसैन का परिवार कार से कानपुर शादी में शामिल होने जा रहा था। कार सवार कल्यानपुर थाने के गुगौली गांव के पास हाईवे किनारे एक होटल पर चाय पीने को रुके। कार में सवार सरवर की पुत्री गुलफ्सा (27) की हाईवे पार होटल जाने लगी। ट्रक की टक्कर से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे परिजन पीएचसी गोपालगंज ले गए। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।