फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: अवैध मौरंग खनन में तीन के खिलाफ गैंगस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। खखरेरू पुलिस ने आर्थिक लाभ के लिए संगठित अपराधों को अंजाम देने वाले तीन शातिरों के खिलाफ डीएम की अनुमति के बाद गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


खखरेरू थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार राव ने बताया कि क्षेत्र के कोट निवासी कल्लू गैंग का लीडर है। गैंग के सदस्य ओरहा निवासी साहब उर्फ सहाबुद्दीन, कोट निवासी आदिल उर्फ अदू हैं। इनका संगठित गिरोह है। आर्थिक व भौतिक लाभ के लिए अवैध शस्त्र फैक्टरी संचालन, खनन, शस्त्रों की तस्करी करते हैं। चंदनमऊ रोड के किनारे कल्लू को साथियों संग 18 मई 2022 को ट्यूबवेल की कोठरी में शस्त्र निर्माण करते पकड़ा गया था। गैंगलीडर ने यमुना नदी से अवैध मौरंग खनन कर डंप लगाया था। डंप 11 मई 2023 को पकड़ा गया था। खनिज विभाग की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। दोनों ही मामलों में कोर्ट में आरोप पत्र दाखिल हो चुका है। गैंग लीडर मो. सफी आर्थिक लाभ के लिए सदस्यों के सहयोग से अपराध करता है। इन पर अंकुश लगाने के लिए गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें