फतेहपुर। बाइक चोरी में पकड़े गए शातिरों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है।
तीन माह पहले आरोपी बाइक चोरी के मामले में पकड़े गए थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की 12 बाइकें बरामद की थी।
कोतवाल अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि बाइक चोरी में पकड़े गए बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी चुन्नू सोनी उर्फ राजा उर्फ कामता का गैंग है।
गैंग लीडर चुन्नू सोनी है। गैंग का सक्रिय सदस्य चुन्नू का भाई रमेश सोनी है।
ये लोग आर्थिक और भौतिक लाभ के लिए वाहन चोरी करते हैं। चोरी के वाहनों को बेचते हैं। तीन वाहनों की चोरी में इन लोगों के नाम सामने आए हैं।
इनके पास से 12 बाइक बरामद हुई थी।
चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी है। आरोपी जेल में निरुद्घ हैं।
आरोपियों पर गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है।