फोटो-18-गैंगेस्टर का आरोपी गिरफ्तार। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। बकेवर पुलिस ने शनिवार को गैंगेस्टर के आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना क्षेत्र के शकूरा तिराहे के समीप से कानपुर जिले के जूही चौकी क्षेत्र निवासी विजय प्रकाश जायसवाल को गिरफ्तार किया है। युवक के खिलाफ औंग, बकेवर, कल्यानपुर, मलवां थाने और कानपुर में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस का दावा है कि युवक गिरोह बनाकर लूट और चोरी की वारदातों को अंजाम देता है। बकेवर थानाध्यक्ष सुमित देव पांडेय ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।