फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: गंगा के जलस्तर में गिरावट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। औंग स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत की खबर है। गंगा और पांडु के पानी में लगातार कमी दर्ज की जा रही है। बुधवार को बाढ़ का पानी खतरे से महज 23 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है जबकि ये पिछले दिनों 33 सेंटीमीटर तक पहुंचा चुका था।
विज्ञापन

बिंदकी फार्म के 43 परिवार, जाड़े का पुरवा के 46 व बेनी खेड़ा के 14 परिवार अभी भी राहत शिविर में हैं। कुल 103 परिवार में 89 परिवारों को दरियापुर महुआ घाटी और 15 परिवार को दरियापुर और आशापुर के पंचायत भवन में बसाया गया है। परिवार के खान-पान की व्यवस्था प्रशासन के हाथों में है। बुधवार सुबह साढ़े ग्यारह बजे और रात आठ बजे भोजन दिया गया। शिविर के रहवासियों को नाश्ते की भी व्यवस्था की गई है। इसमें खासतौर पर बच्चों का विशेष ध्यान रखा गया है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम खोल गया है। कंट्रोल रूम का नंबर 05180-298632 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें