फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: बिजली कनेेक्शन के नाम पर खेल, नौ साल में हुए 3435 कनेक्शनन

Fri, 09 Jun 2023 11:07 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। बेसिक शिक्षा ने परिषदीय स्कूलों में बिजली कनेक्शन के नाम पर 5 करोड़ 63 लाख 38 हजार 220 खर्च कर 3435 स्कूलों में बिजली कनेक्शन लिए, जबकि परिषदीय स्कूलों की संख्या 2650 थी। इस तरह से 785 ऐसे स्कूलों में कनेक्शन कराए, जो मौके पर हैं ही नहीं। वहीं अभी तक सिर्फ 1102 स्कूलों में ही बिजली कनेक्शन हैं। यह खेल 2008-09 से लेकर 2020-21 के मध्य हुआ।
विज्ञापन

शासन ने 2008-09 से परिषदीय स्कूलों के विद्युतीकरण की योजना चलाई। पहले सत्र में 851 स्कूलों के बिजली कनेक्शन के लिए 2 करोड़ 31 लाख 93 हजार 157 की स्टीमेट राशि जमा की गई। इस तरह से 2021 तक कुल मिलाकर 3435 स्कूलों में बिजली कनेक्शन कराए गए। लेकिन जमीनी हकीकत में कई स्कूलों में अभी तक बिजली कनेक्शन नहीं है। स्कूलों के विद्युतीकरण की स्थिति का खुलासा चुनाव के दरिम्यान लगा। मतदान केंद्र बनने परषस्कूलों में बिजली कनेक्शन की रिपोर्ट मांगी जाती है। इसमें स्कूलों में बिजली कनेक्शन की जानकारी मिली।
......................
घटी स्कूलों की संख्या
बेसिक शिक्षा विभाग ने एक ही परिसर में स्थित स्कूलों को कंपोजिट स्कूल का दर्जा दे दिया है। इस तरह से 2650 स्कूलों की संख्या घटकर 2122 रह गई है। इनमें कंपोजिट विद्यालय 486, उच्च प्राथमिक स्कूल 259 और प्राथमिक स्कूलों की संख्या 1377 रह गई है। स्कूलों के समायोजन के बाद भी शत प्रतिशत स्कूल बिजली कनेक्शन से संतृप्त नहीं हो पाए।
विज्ञापन

...............................
बयान:-
पुराना मामला है। स्कूलों के विद्युतीकरण से संबंधित पुराने अभिलेख भी दफ्तर मेें उपलब्ध नहीं हैं। बिजली विभाग से अब तक 1102 स्कूलों में कनेक्शन जोड़वाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

संजय कुमार कुशवाहा, बीएसए
...............................
स्कूलों में हर साल नए बिजली कनेक्शन के लिए जमा धनराशि
वर्ष-कनेक्शन संख्या-धनराशि
2008-09-851-23193157
2009-10-424-12543127
2009-1037-1009621
2011-12-100-261688.6
2012-13-138-3865254
2016-17-661-4597255
2017-18-303-2107365
2018-19-642-4465110
2020-21-279-1940445
....................................................................
योग-343556338220
...............................................................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें