फोटो-33- कोतवाली रोड पर पुलिस जीप पर चढ़कर होली में डांस करते पुलिस कर्मी व अन्य। स्रोत वीडियो
- फोटो : स्रोत : विभाग
फतेहपुर। होली का एक वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो कोतवाली रोड का बताया जा रहा है। इसमें कोतवाली का एक चर्चित सिपाही सरकारी जीप के आगे डांस कर रहा है और उसके दो साथी सरकारी जीप के बोनट और छत पर चढ़कर ठुमका लगा रहे हैं। इससे साफ है कि सरकारी जीप का दुरुपयोग किया जा रहा है। सिपाही पर पहले भी एक निजी अस्पताल से जुएं की फड़ से लाखों की वसूली के आरोप लग चुके हैं। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
फोटो-33- कोतवाली रोड पर पुलिस जीप पर चढ़कर होली में डांस करते पुलिस कर्मी व अन्य। स्रोत वीडियो - फोटो : स्रोत : विभाग