फतेहपुर। सेवानिवृत्त शिक्षक की भूमि पर पिता-पुत्र ने धोखाधड़ी से छह लाख का बैंक से ऋण करा लिया। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। जहानाबाद थाने के बसफरा निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामनाथ ने बताया कि पैतृक खेत की खतौनी देखकर पता लगा कि उस पर छह लाख लोन है।
छानबीन से मालूम चला कि रामनाथ निषाद ने अपने पुत्र विश्राम निषाद संग बैंक शाखा प्रबंधक व बैंक फील्ड आफीसर की मिलीभगत से उसकी भूमि पर ऋण लिया है
विश्राम शाखा का जनसेवा केंद्र संचालित करता है। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक अमित सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।