फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: युवक के खाते से 1.60 लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
असोथर। राजस्थान में प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले युवक के खाते से धोखाधड़ी कर साइबर अपराधी ने 1.60 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर कर लिए। साइबर सेल की जांच के बाद युवक ने डीएम से मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। डीएम के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
असोथर थाना क्षेत्र के सातोपीत निवासी अनिल यादव राजस्थान के बीकानेर में एक कंपनी में कर्मचारी हैं। उनका खाता फतेहपुर एचडीएफसी बैंक में है। शिकायत में युवक ने बताया कि खाते से एक नवंबर 2022 को 1.60 लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाले गए।
विज्ञापन

मामले की शिकायत साइबर सेल में की गई तो जानकारी मिली कि नई दिल्ली के जनकपुर निवासी मनोज के खाते में रुपये ट्रांसफर हुए हैं। मनोज से मोबाइल पर बात की तो आरोपी ने रुपये लौटाने से मना कर दिया।
विज्ञापन

युवक ने मामले की शिकायत थाने में की। कोई कार्रवाई न होने पर डीएम को शिकायती पत्र दिया। डीएम ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए। थानाध्यक्ष शेर सिंह राजपूत ने बताया कि मामले में आरोपी मनोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें