फतेहपुर। लखनऊ में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के पांच एफपीओ को स्थान दिया गया है, जो बीज तैयार करने और किसानों की आमदनी बढ़ाने में मददगार साबित होंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम की ओर से इनका चयन किया गया है।
अपर मुख्य सचिव लखनऊ अवनीश अवस्थी ने प्रदेश के 21 एफपीओ का चयन किया है, जिनको बीज विधायन सयंत्र दिए गए हैं। उसमें जिले के पांच एफपीओ शामिल हैं। इसमें फतेहपुर फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी, प्रगतिशील कृषक किसान प्रोड्यूसर कंपनी, खेत किसान प्रोड्यूसर कंपनी, कसेरुआ किसान प्रोड्यूसर कंपनी, उत्कर्ष फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड का चयन किया गया है।
अपर मुख्य सचिव ने कहा कि किसानों के लिए प्रगति का मार्ग प्रशस्त होगा। निदेशक भुवन भाष्कर द्विवेदी, सीईओ यदुवंश प्रकाश समेत अन्य एफपीओ निदेशक का प्रमाण पत्र देकर अनुमति दी गई।