फतेहपुर। जनपद के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं निजी संस्थानों की रिक्त सीटों के चौथे चरण की काउंसलिंग शुरू हो गई है। छात्र-छात्राएं रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 15 सितंबर की मध्यरात्रि तक आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। सामान्य/पिछड़ा वर्ग के लिए प्रवेश पंजीकरण शुल्क 250 रुपये व अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए 150 रुपये है। पूर्व पंजीकृत छात्र-छात्राएं भी रिक्त सीटों के लिए नवीन विकल्प भर सकते हैं। (संवाद)