असोथर। युवती का अपहरण कर धर्मांतरण और निकाह कराने के मामले के चौथे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पांच फरार आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
करीब छह महीने पहले शहर की एक हिंदू लड़की का अपहरण किया गया था। आठ दिसंबर को उसका धर्म परिवर्तन कर निकाल कराया जा रहा था। सूचना पर सातोंपीत गांव पहुंची युवती की मां के साथ मारपीट व छेड़खानी की गई थी।
महिला ने अंसारी अहमद और उसकी मां सहरून निशां, भाई नौशाद, दिलशाद, भाभी याशमीन बानो, बहन बड़की, तहखन निशा, भोला मसूद, मौलवी लल्लू पर मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने अंसारी, मौलवी और दिलशाद को जेल भेज दिया था। विवेचक विनोद कुमार यादव ने बताया कि आरोपी नौशाद को सातोंपीत गांव से गिरफ्तार कर कर जेल भेजा गया है।