फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दो किशोरियों व एक युवती के अपहरण की चार पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। विभिन्न स्थानों से लापता दो किशोरियों व एक युवती के अपहरण की चार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी 24 फरवरी से लापता है। किशोरी के पिता का आरोप है कि पड़ोसी विकास पाल उर्फ छोटका पुत्री का अपहरण कर ले गया है। पहले भी कई बार फोन कर चुका है। काफी खोजबीन में पुत्री का कोई पता नहीं चला। उधर, मलवां थाने के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी बुधवार से लापता है। पिता का आरोप है कि कुछ दिन पहले राजीव गुप्ता पुत्री से फोन पर बातचीत करता था। वह पुत्री को बहला फुसलकार ले गया है। इधर, हुसैनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की 24 वर्षीय युवती 25 फरवरी से लापता है। युवती के पिता ने पिलखनी गांव के रहिमाल चौहान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि वह पुत्री को शादी का झांसा देकर कहीं ले गया है। रहिमाल की बहन उसके गांव में ब्याही है। घटना में रहिमाल की बहन सहयोगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें