चौडगरा। कल्यानपुर थाना के चौडगरा बिंदकी मार्ग पर बिसनामऊ गांव के पास बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे खाली सिलिंडर लदे ट्रक और इलेक्ट्रिक बस की टक्कर हो गई। दुर्घटना में इलेक्ट्रिक बस में सवार बिंदकी कोतवाली के दरवेशाबाद निवासी रविशंकर,सीतापुर निवासी अजीत, पैगंबरपुर निवासी डिंपल यादव , चांदपुर थाने के कुंदनपुर निवासी सुनील पटेल की सात वर्षीय पुत्री सृष्टि पटेल घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। हादसे में रविशंकर को गंभीर चोटें आईं हैं। बस कानपुर से बिंदकी जा रही थी। ट्रक कानपुर की ओर जा रहा था। दोनों वाहनों ने एक दूसरे को काफी बचाने का प्रयास किया, इसके बाद भी बस की चालक की साइड से टकरा गई। घटना की सूचना पर संजीव नगर स्थित ई-बस डिपो के अधिकारी अभिनव निगम समेत टीम पहुंची। चौकी प्रभारी उपदेश कुमार ने बताया कि हादसे में बस सवार चार लोग घायल हुए हैं।