सहिली। मलवां थाना क्षेत्र में सहिली चौराहा पर शनिवार सुबह बाइकों की टक्कर में भाइयों समेत चार लोग घायल हो गए। थाने के रावतपुर गांव निवासी रत्नेश कुमार मुंबई स्थित कंपनी में नौकरी करता है। रत्नेश मुंबई से शनिवार को लौटा है। पिता प्रेमचंद्र शर्मा छोटे पुत्र अभिषेक के साथ बाइक से रत्नेश को लेने रेलवे स्टेशन गए थे। तीनों एक बाइक से लौटते समय सहिली चौराहे पर पहुंचे। तभी सामने से ठिठौरा गांव का वीरेंद्र कुमार बाइक से आ गया। इससे चौराहे पर दोनों बाइकें टकरा गई। हादसे में रत्नेश और अभिषेक का पैर फ्रैक्चर हो गया। चौकी इंचार्ज गुलाम मोहिउद्दीन ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।