फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पेट्रोल पंप पर मारपीट में चार पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। कोतवाली क्षेत्र के त्रिलोचनपुर गांव के पास रोड किनारे त्रिवेदी फिलिंग स्टेशन खुला हुआ है। पंप का संचालन भाजपा नेता आदित्य त्रिवेदी समेत अन्य करते हैं। लेकिन पंप की जमीन और लाइसेंस बगल में रहने वाले वाजपेई परिवार के नाम पर है। इसमें त्रिवेदी परिवार की ओर से बाजपेई परिवार को हर महीने पैसा देने का वादा किया गया था। बाजपेई परिवार का आरोप है कि उन्हें पैसा नहीं दिया जाता है और इसे लेकर करीब चार महीने पहले मारपीट हुई थी। इसमें दोनों पक्ष ने समझौता कर लिया था। शुक्रवार की शाम को इसी विवाद के चलते फिर से दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। विवाद पंप के बगल में सिंचाई के लिए बनी नाली को तोड़ने से शुरू हुआ। घटना को लेकर किशनपुर थाना क्षेत्र के गढ़ा निवासी पंप के कर्मचारी देवचरन ने बाजपेई पक्ष के खिलाफ जानलेवा हमला और मारपीट समेत अन्य धाराओं पर मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कैलाश नाथ, विनय कुमार, रजोल कुमार व सोनू निवासीगण त्रिलोचनपुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई। इंस्पेक्टर खागा तेज बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष के बीच पुराना विवाद है। शुक्रवार को सिंचाई की नाली तोड़ने को लेकर झगड़ा शुरू हुआ। दूसरे पक्ष से अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें बुलाया गया है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें