फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पूर्व विधायक को चकरोड से कब्जा हटाने दो माह की मोहलत

विज्ञापन
विज्ञापन
औंग (फतेहपुर)। पूर्व विधायक को चकरोड से कब्जा हटाने के लिए दो महीने का समय दिया गया है। जिलाधिकारी ने पूर्व विधायक की अपील निरस्त करते हुए यह आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

ममता एग्रोटेक प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर पूर्व विधायक आदित्य पांडेय को प्रतिवादी बनाकर चकरोड कब्जा करने का तहसीलदार के यहां वाद दाखिल हुआ था। वाद गोधरौली ग्रामसभा एवं पक्षकार महेश नारायण द्विवेदी ने दाखिल किया था। तहसीलदार बिंदकी ने 10 अगस्त 2018 को कब्जा बेदखली का आदेश पारित करते हुए पूर्व विधायक पर 2394 रुपये जुर्माना लगाया था।
पूर्व विधायक ने तहसीलदार के फैसले के खिलाफ जिलाधिकारी के यहां अपील की थी। आदित्य पांडे ने उत्तर प्रदेश सरकार आदि को पक्षकार बनाया था। अपील में प्रतिवादी एवं पक्षकार महेश नारायण द्विवेदी पर राजनीतिक द्वेष से आरोप लगाने की बात कही थी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सी. इंदुमति ने पूर्व विधायक की अपील निरस्त करते हुए तहसीलदार बिंदकी के आदेश का दो माह में अनुपालन कराने को कहा है। पूर्व विधायक आदित्य पांडेय ने बताया कि मामले को लेकर वह हाईकोर्ट में अर्जी लगा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें