फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: सड़क खोदकर गए भूल, दिन भर उड़ रही धूल

Wed, 17 May 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। गांव कोराई की सड़क पर दिनभर उड़ रही धूल से ग्रामवासी परेशान हो रहे हैं। कई लोग बीमार हो चुके हैं। ग्रामवासियों ने ब्लाॅक से लेकर तहसील के अधिकारियों तक शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
गांव कोराई की एक साल पहले नई सड़क बनाई गई। डेढ़ महीने पहले सड़क को मरम्मत कर नया कर दिया गया। कुछ दिनों पहले बीएसएनएल की ओर से केबल डालने के नाम पर खोदाई की गई और जगह-जगह गड्ढे छोड़ दिए। गांव के ठीक बीच में सड़क किनारे बड़े-बड़े गड्ढे हैं। रात-दिन धूल उड़ती रहती है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने ठेकेदार से लेकर तहसील के अधिकारियों तक शिकायत की लेकिन अभी तक समस्या का हल नहीं निकाला गया है।
विज्ञापन


फोटो-03- अब्दुल समी, कोराई -
कोराई निवासी अब्दुल समी ने बताया कि घर के सामने धूल से परेशान हो गए हैं। दो साल का बच्चा कैफ धूल से ही बीमार हो गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। डॉक्टर ने कहा है कि धूल से बचाओ, लेकिन यहां पर सुनने वाला कोई नहीं है।
विज्ञापन

फोटो04- अशोक कुमार
- कोराई निवासी अशोक कुमार ने बताया कि नीचे पानी पाइप लाइन और ऊपर बीएसएनएल ने केबल डालने के लिए गड्ढा खोदा है, इनकी पुराई भी नहीं कराई गई। इससे धूल की समस्या पूरे गांव में है।

कोट्स
जल निगम ने केबल काट दी थी। इसी वजह से ही गड्ढा करना पड़ा। केबल का काम अभी बाकी है। दो तीन दिन में गड्ढे की पुराई करा दी जाएगी।
विनोद कुमार सिंह, एसडीओ, बीएसएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें