फोटो-21- शहर के ज्वालागंज में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत
फतेहपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को पैदल मार्च निकाला। यह मार्च जिला व शहर कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में ज्वालागंज से पीरनपुर वार्ड तक हुआ। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए वार्ड के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण किया। जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी ने कहा कि जिले में एक सप्ताह तक लगातार कार्यक्रम होंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन प्रक्रिया में अनियमितताओं से लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा ने निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष शेख एजाज अहमद, सुधाकर अवस्थी, राजू लोधी, ओम प्रकाश कोरी, चौधरी मोइन राइन आदि शामिल रहे।
फोटो-21- शहर के ज्वालागंज में प्रदर्शन करते कांग्रेसी। स्रोत