बिंदकी। गुझिया खाने के बाद पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है।
शुक्रवार की शाम घर में खोये से बनी गुझिया खाने के बाद विमल कुमार (35), पत्नी सीमा देवी (30), पुत्री किरण (13), बेटा शोभित (11) और सचिन (9) को उल्टियां होने लगीं। काफी देर तक हालत में कोई सुधार न होने पर सभी को सीएचसी बिंदकी में भर्ती कराया गया है। विमल कुमार ने बताया कि गुझिया खाने के बाद परिवार के सभी लोगों की तबीयत बिगड़ गई। (संवाद)