फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: जिले में शुरू हुई एफएम सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में रेडियो कनेक्टिविटी का विस्तार हुआ है। नए एफएम 101.00 मेगा हार्ट्ज का प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये शुभारंभ किया। देश में रेडियो कनेक्टिविटी का विस्तार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 100 वाट के 91 नए एफएम ट्रांसमीटरों का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया। उसका सजीव प्रसारण फतेहपुर आकाशवाणी केंद्र में केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति की उपस्थिति में स्थानीय लोगों को दिखाया गया। रेडियो प्रसारण द्वारा सूचना, शिक्षा तथा मनोरंजन के कार्यक्रम प्रसारित कर सभी वर्गों के लोगों को सशक्त बनाने का श्रेष्ठ उदाहरण प्रस्तुत किया गया। इस केंद्र से प्रसारित कार्यक्रम को 101.00 मेगा हार्ट्ज में फतेहपुर जिले के 20-25 किलोमीटर के दायरे में सुना जा सकता है।
विज्ञापन

केन्द्रीय राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने बताया कि पूरे भारत मे सीमावर्ती जिलों को लगाकर के उत्तर प्रदेश के छह जिलों में फतेहपुर भी शामिल है। एफएम के माध्यम से हर जगह समाचार, सरकारी योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी मिलती है। एफएम रेडियो से केंद्रीय योजनाओं की जानकारी भी लोगों को प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि सूचना के इस दौर में सही सूचना भी एफएम लोगों को उपलब्ध कराएगा। मनोरंजन के साथ समाचार और स्थानीय कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों का जुड़ाव एफएम के साथ बनेगा। स्थानीय लोगों ने भी एफएम ट्रांसमीटर सेंटर के शुरू होने पर खुशी जाहिर की है। इस मौके पर खागा विधायिका कृष्णा पासवान समेत आकाशवाणी के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें