फतेहपुर। क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला की पांच वर्षीय बच्ची के साथ मोहल्ले के युवक ने दुष्कर्म किया। बच्ची आरोपी के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। पुलिस ने मासूम का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद मुकदमा दर्ज किया है।
प्रयागराज के धूमनगंज थाना क्षेत्र के एक इलाके की रहने वाली महिला पति व बच्चों के साथ सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती है। महिला की पुत्री(5) 30 दिसंबर की शाम आरोपी के छोटे भाई के जन्मदिन में शामिल होने उसके घर गई थी। आरोपी संदीप ऊर्फ दीपू पटेल बच्ची को चॉकलेट खिलाने के बहाने से छत पर ले गया। जहां बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और किसी से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह घर पहुंची बच्ची दहशत में रात को सो गई। दूसरे दिन तबीयत बिगड़ी देखकर मां ने पूछा तो बच्ची ने पूरी आपबीती बताई। मंगलवार को मां की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया है। विवेचक अपराध निरीक्षक रामशीष यादव ने बताया कि बच्ची की हालत ठीक है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी गई है। जल्द ही उसे पकड़ा जाएगा।