फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: पांच प्रतिष्ठानों से भरे गए पांच नमूने

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। सदर तहसील हुसैनगंज और मवई क्षेत्र में सोमवार को विशेष जांच अभियान चलाकर पांच प्रतिष्ठानों से नमूने लिए गए।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन होली के पर्व के दौरान आम जनमानस को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष प्रवर्तन अभियान चला रही है। इस अभियान के अंतर्गत खाद्य पदार्थों, विशेषकर खोवा, उससे निर्मित मिठाइयां, रंगीन कचरी, दूध, पनीर एवं अन्य खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को चेक किया जा रहा है। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित व तहसीलदार अमृत ने हुसैनगंज के विशाल स्वीट हाउस से खोवा का एक, विश्वास स्वीट हाउस से बर्फी, मवई के अजय स्वीट हाउस से बर्फी, मवई के सत्यम ट्रेडर्स से एनर्जी ड्रिंक व शहर के राधानगर स्थित महेश किराना स्टोर मस्टर्ड ऑयल का एक- एक नमूना लिया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि अधिकारी देवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला में भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद, खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव व पूजा गुप्ता मौजूद रहीं।(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें