फोटो-10-कार्यक्रम में बैठे अभिभावक। संवाद
अमौली। समेकित शिक्षा के तहत ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) में सोमवार को दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों की काउंसिलिंग की गई। अध्यक्षता खंड शिक्षाधिकारी (बीईओ) श्रवण कुमार पाल ने की। कार्यक्रम में 55 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया। बीईओ ने अभिभावकों को परामर्श दिए। साथ ही होम बेस्ड एजूकेशन वाले बच्चों पर भी चर्चा की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को नियमित स्कूल भेजने की अपील की। इस मौके पर परामर्शदाता अजीत कुमार, राजकुमार ,पूनम वर्मा मौजूद रहीं।