फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: दरवाजे पर कूड़ा डालने के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खागा। नगर के नई बाजार मोहल्ले में मंगलवार सुबह कूड़ा डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों लाठी-डंडे चल गए। मारपीट में एक महिला सहित पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से एक महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मोहल्ला निवासी सौरभ कुमार के अनुसार, पड़ोसी राकेश सोनकर अक्सर उनके दरवाजे के सामने कूड़ा डालता है। मंगलवार सुबह उनकी मां फूलमती ने इसका विरोध किया। आरोप है कि राकेश सोनकर लाठी-डंडे लेकर आ गए और मारपीट करने लगे। मारपीट में एक पक्ष से फूलमती, सौरभ कुमार, राजू कुमार और शोभा देवी घायल हुए। दूसरे पक्ष से राकेश सोनकर को चोटें आईं। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों से शिकायतें मिली हैं। पुलिस मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें