फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur News: तालाब किनारे मिला पांच माह का भ्रूण

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खागा। कोतवाली क्षेत्र के खैरई गांव में बृहस्पतिवार सुबह तालाब किनारे पांच माह का भ्रूण मिला है। खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों ने भ्रूण पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर ग्रामीणों से पूछताछ की। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भ्रूण बालक का है। गांव के चौकीदार बरातीलाल ने मामले की लिखित सूचना पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी संजय पांडेय ने बताया कि भ्रूण को डीएनए परीक्षण के लिए सुरक्षित कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें