बिंदकी जाफरगंज थाना क्षेत्र के सरांय गांव के समीप पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक को बचाने में लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिसमें सवार ललौली थाना क्षेत्र के दौलतियापुर निवासी शिव बहादुर (35), रवि (10) पुत्र जगतपाल, राकेश कुमार (20) पुत्र बृजेश, औंग थाना क्षेत्र के दुर्गा गंज निवासी करण (18) पुत्र पप्पू, मखदुमपुर निवासी ओम प्रकाश (28) घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जिनमें गंभीर घायल करण, शिवबहादुर, रवि को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।